ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260103 WA0002 ओळखण" बीकानेर आर्ट सेन्टर का जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ओळखण” बीकानेर आर्ट सेन्टर का जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ, कलाकारों को प्रोत्साहित करने का प्रयासजूनागढ़ के सामने “ओळखण” बीकानेर आर्ट का शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्टर  श्रीमती नम्रता वृष्णि ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कलेक्टर ने इस केन्द्र का अवलोकन करते हुए सराहना की। 

ओळखण आर्ट सेन्टर में एक ही छत के नीचे बीकानेर की नकासी कला, जरी कला, वस्त्रों पर एमोड्री वर्क, उस्ता आर्ट के साथ ही एंटीक आइटम उपलब्ध रहेंगे, वहीं उन्हें यहां पर असली बीकानेरी स्वाद भी देशी-विदेश पर्यटकों को चखने को मिलेगा। सेन्टर के संचालक अधीराज सिंह ने बताया कि आर्ट केन्द्र खोलने का उद्देश्य यहां के कलाकारों को प्रोत्साहित करना है, साथ ही पर्यटकों देशी कला, जरी, नकाशी सरीखी कलाकृतियों से रूबरू कराना है। यहां पर एक ही छत के नीचे देशी-विदेशी पावणे कलाकृतियों और एंटीक आइटम ले सकेंगे, साथ ही यहां के “हाउस ऑफ़ नीरझरना रैस्टोरैंट” में बैठकर बीकानेर के देशी स्वाद का जायका भी ले सकेंगे।  उन्हें एक शुकून भरा माहौल मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां पर जरी का कारखाना रहेगा। जहां पर कलाकार बैठकर वस्त्रों पर जरी का काम करेंगे। वहीं राजस्थानी शान “साफा”, शेरवानी भी मिलेगी। 

उद्घाटन के मौके पर अधीराज सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, गोपाल सिंह चौहान, राजीव खजांची, संदीप राठौड़, मोहन चौधरी सहित गणमान्य लोग माैजूद रहे।


Share This News