ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20260205 202029 8 फरवरी को होगा 'मम्स किड्डो'' फैशन शो का तीसरा राउंड ऑडिशन **तीरंदाजों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मम्स किड्डो फैशन शो का तीसरा ऑडिशन राउंड 8 फरवरी को अलंकार अकादमी में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। तीसरे राउंड को लेकर जारी पोस्टर का विमोचन बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव हेमंत चौहान तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार मम्स किड्डो फैशन शो का ग्रैंड फिनाले 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले दो राउंड सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम का आयोजन जे जे स्टार एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐड अजय पुरोहित ने कहा कि जय जोशी द्वारा संचालित जे जे स्टार एंटेरमेंट पिछले कई वर्षों से युवाओं को लोकल टू ग्लोबल करिअर के लिए मंच प्रदान कर रही है और यह आयोजन भी उसी दिशा में रिश्तों के अनूठे बंधन को कान्फिडन्स से मंच पर अभिव्यक्त करने का एक नया प्रयास है।
हेमंत चौहान ने कहा कि इस प्रकार के एंटरटेनमेंट शो स्थानीय स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का माध्यम बनते हैं और युवा अपनी प्रतिभा के माध्यम से पहचान बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। विमोचन कार्यक्रम में उद्घोषक ज्योतिप्रकाश रंगा, लोकराग फाउंडेशन, धन्वी वाटर केयर, जे जे स्टार एनर्टैन्मन्ट टीम से जय जोशी, नवनीत पारीक, प्रदीप गहलोत, मुजम्मिल, अरमान, गौरव गोद, रूपाली, श्रेणी पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सार्दुल क्लब के तीरंदाजो का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

जयपुर में 3-4 फ़रवरी को आयोजित मिनी सब जूनियर स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता में सार्दुल क्लब के तत्वाधान में 720 आर्चरी अकैडमी का शानदार प्रदर्शन रहा जिसमे U-10 रिकर्व में हिमाद्रिका पांडेय ने स्वर्ण व U-13 कंपाउंड में विहान खत्री ने कांस्य पदक पर निशाना साधा, इस हेतु इनके कोच मुकेश सुथार, राम स्वामी ने बधाई दी साथ ही सार्दुल क्लब के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़, सचिव एम.पी. सिंह सोईंन,खेल कार्यकारणी सदस्य विनय प्रताप सिंह बीका, राजेंद्र स्वामीअजय सिंह भटनागर ने नेशनल में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु उज्जवल भविष्य की कामना की


Share This News