ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20241023 101608 1 बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से, कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्प लाइन नंबर जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगी, जो कुल 17 दिन चलेंगी, वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होंगी, जो 28 दिनों तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 19 लाख 86 हजार 422 विद्यार्थी शामिल होंगे। आंकड़ों के अनुसार कक्षा 10वीं में 10 लाख 68 हजार 610 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कक्षा 12वीं में 9 लाख 572 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 123 तथा प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 817 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी उद्देश्य से बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो परीक्षा अवधि के दौरान लगातार कार्य करेगा।छात्र एवं संबंधित अधिकारी कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0145-2632866, 0145-2632867, 0145-2632868 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या भेजी जा सकती है। बोर्ड की ईमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com जारी की गई है।

बोर्ड प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र साथ रखने तथा परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उड़नदस्तों और निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।


Share This News