ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
FB IMG 1759727969539 शरद पूर्णिमा पर श्री बजरंग धोरा धाम में मेला आज, मंदिरों में होंगे आयोजन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शरद पूर्णिमा पर श्री बजरंग धोरा धाम में मेला भरेगा। इस अवसर पर दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आएंगे। मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि परंपरा के अनुसार रात्रि 12 बजे महाआरती होगी। इसके उपरांत बाबा को 421 किलो खीर का भोग अर्पित कर प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा।

श्री बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने कहा कि बाबा का विशेष श्रृंगार ब्रजमोहन दाधीच द्वारा किया गया है। मंदिर परिसर को ध्वज पताकाओं, रंगीन लाइटों व फरियों से सजाकर भव्य दरबार बनाया गया है। भक्तों को ऐसा प्रतीत होगा मानो धाम साक्षात दिव्य लोक में परिवर्तित हो गया हो। शाम 7 बजे सायं आरती के बाद लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा भक्तिमय भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

अनुज दाधीच ने बताया कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर रोड पर बड़ी अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्यकर्ता दल और पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा।

शरद पूर्णिमा की इस पावन बेला पर भक्त चाँदनी रात में बाबा के दरबार में जुटेंगे, जहाँ भक्ति, सजावट और भजन की गूंज पूरे वातावरण को आलोकित करेगी। मेले में श्रद्धालुओं के बीच एकता, उत्साह और उमंग का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

शरद पूर्णिमा पर आज हनुमानजी के मंदिरों में अनुश्ठान होंगे।।हनुमानहथा इलाके में स्थित मंदिर से देर रात अखंड झांकी निकलेगी।


Share This News