Thar पोस्ट। राजस्थान में 19 से 21 सितंबर के बीच चपरासी पद की परीक्षा का आयोजन किया गया।आठ साल के लंबे इंतजार के बाद ग्रुप डी की भर्ती निकली हैं। इस भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन आए। 24.75 लाख से ज्यादा लोगों ने चपरासी के पद के लिए आवेदन किया था, जबकि कुल पदों की संख्या 53,749 है आवेदन करने वालों में पीएचडी और बीटेक की डिग्री रखने वाले लोग भी शामिल हैं। कई लोगों के पास एमएससी, एमबीए की भी डिग्री है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले 75 से 90 फीसदी उम्मीदवार ओवर क्वालिफाइड हैं। सरकारी चपरासी की नौकरी पक्की होती है और नौकरी खत्म होने के बाद पेंशन भी मिलती है। इसी वजह से इस पद के लिए लोगों ने जमकर आवेदन किया है।

राजस्थान में ग्रुप डी की यह नौकरी हाईकोर्ट, जिला न्यायालय और अन्य कानूनी संस्थाओं के लिए निकाली गई है। परीक्षा पास करने वाले लोगों को चपरासी, सफाई कर्मी, चौकीदार के पद पर नियुक्ति मिलेगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 1286 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा कुल 100 अंक की है। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 45 फीसदी अंक लाना जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 40 फीसदी अंक लाना होगा।