Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलियाजी मंदिर में हाल ही में खोले गए भंडार की गणना  छह चरणों में पूरी की गई। भंडार एवं भेंट कक्ष को मिलाकर कुल 29 करोड़ रुपये से अधिक की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है, साथ ही सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण भी निकले हैं।  

गुरुवार को अंतिम गणना के दौरान नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह, व्यवस्था व प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व गौशाला प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरीलाल गाडरी औरे क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • प्रथम चरण (चतुर्दशी): 10 करोड़ 25 लाख
  • द्वितीय चरण: 1 करोड़ 80 लाख
  • तृतीय चरण: 4 करोड़ 55 लाख
  • चतुर्थ चरण: 5 करोड़ 16 लाख
  • पंचम चरण (बुधवार): 1 करोड़ 71 हजार 100
  • षष्ठम चरण (गुरुवार): 16 लाख 90 हजार 513
  • छहों चरणों की कुल राशि 22 करोड़ 93 लाख 61 हजार 613 रही।