ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250527 111143 22 बीकानेर में इन विधानसभाओं में अटल पथ बनेंगे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 81.61 करोड़ रुपए किए मंजूर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रुपए लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी
अब तक 574.11 करोड़ रूपये की लागत से 269 अटल प्रगति पथ स्वीकृत। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बनने वाले 20 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति दी है। उपमुख्यंमत्री ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 81.61 करोड़ रुपए की लागत से 49.10 किमी लम्बाई के अटल प्रगति पथों की स्वीकृति प्रदान की है।
इस स्वीकृति के तहत विधानसभा क्षेत्र नोखा में 11.29 करोड़ रुपए की लागत से 7 किमी लम्बाई के 3, लूणी में 13.50 करोड़ रुपए की लागत से 9 किमी के 3, खेतड़ी में 5.10 करोड़ रुपए की लागत से 3.70 किमी के 2, श्रीडूंगरगढ़ में 9 करोड़ रुपए की लागत से 6 किमी के 2, अनूपगढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 1.60 किमी के 1, लूणकरणसर में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी के 1, बैगू में 4.47 करोड़ की लागत से 2.20 किमी के 1, चित्तौड़गढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी के 1, मनोहरथाना में 4.50 करोड़ की लागत से 2.90 किमी के 1, खानपुर में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी के 1, मण्डावा में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी के 1, मेड़ता में 4.50 करोड़ की लागत से 2.20 किमी के 1, राजसमंद में 3.15 करोड़ की लागत से 2 किमी के 1 तथा सिरोही में 3.60 करोड़ की लागत से 1.70 किमी के 1 अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जायेगा।

गौरतलब है कि अब तक 574.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 700.12 किमी लम्बाई के 269 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति उपमुख्यमंत्री द्वारा जारी की जा चुकी है।


Share This News