





Thar पोस्ट न्यूज।।चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर दुधवाखारा-हड़याल- डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य। लालगढ-प्रयागराज रेलसेवा मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल रहेगी। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दुधवाखारा-हड़याल- डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिंगनलिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु लालगढ-प्रयागराज रेलसेवा प्रभावित रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20404, लालगढ-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 16.04.26, 18.04.26, 20.04.26, 23.04.26, 25.04.2026 व 27.04.26 को (06 ट्रिप) लालगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 45 मिनट की देरी से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर संचालित होगी।




