ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 दीपावली व अन्य त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु 4 जोडी स्पेशल रेलसेवा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भिवानी-अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल , उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी, हिसार-सोगरिया(कोटा)-हिसार व मैसूरू-जयपुर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः-

  1. गाडी संख्या 04733, भिवानी-अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25, 19.10.25, 22.10.25, 23.10.25, 24.10.25 व 25.10.25 को (06 ट्रिप) भिवानी से 08.20 बजे रवाना होकर 16.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04734, अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25, 19.10.25, 22.10.25, 23.10.25, 24.10.25 व 25.10.25 को (06 ट्रिप) अजमेर से 17.30 बजे रवाना होकर रात्रि 02.40 बजे भिवानी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेें चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना, रेवाडी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगीं।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।

  1. गाडी संख्या 09601, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 व 26.10.25 को (02 ट्रिप) उदयपुर सिटी से 10.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.15 बजे आगमन व 19.25 बजे प्रस्थान कर अगलेे दिन दिल्ली सराय 02.20 बजे पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09602, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.25 व 27.10.25 को (02 ट्रिप) दिल्ली सराय से 05.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 11.30 बजे आगमन व 11.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.20 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, गंगरार, भीलवाडा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, नरेना, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेडा, अलवर, खैरथल, रेवाडी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।

  1. गाडी संख्या 04735, हिसार-सोगरिया (कोटा) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 एवं 26.10.25 को (02 ट्रिप) हिसार से 06.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 14.55 बजे आगमन व 15.05 बजे प्रस्थान कर 21.05 बजे सोगरिया पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04736, सोगरिया(कोटा)-हिसार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.25 व 27.10.25 को (02 ट्रिप) सोगरिया से 22.10 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 02.50 बजे आगमन व 03.00 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे हिसार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सुरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद, मुकन्दगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, चौमू, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, ईसरदा, चौथ का बरवाडा, सवाईमाधोपुर, इंद्रगढ सुमेरगंज मंडी, लाखेरी व केशोरायपाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।

  1. गाडी संख्या 06231, मैसूरू-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 एवं 25.10.25 को (02 ट्रिप) मैसूरू से शनिवार को 23.55 बजे रवाना होकर सोमवार 18.40 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06232, जयपुर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.10.25 व 28.10.25 को (02 ट्रिप) जयपुर से मंगलवार को 04.00 बजे रवाना होकर गुरूवार को 03.30 बजे मैसूरू पहुॅचेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 12 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान व 02 पॉवर गार्ड डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होगे।

परिचालनिक कारणों से फिरोजपुर- हनुमानगढ़ -फिरोजपुर रेलसेवा रद्द रहेगी

गाड़ी संख्या 14601/14602, फिरोजपुर -हनुमानगढ़- फिरोजपुर रेलसेवा दिनांक 23.10.25 से 26.10.25 तक रद्द रहेगी


Share This News