





Thar पोस्ट न्यूज। दीपावली के अवसर पर धनतेरस के दिन बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के कार्यालय परिसर मे दीपोत्सव का आयोजन कर ढेरों शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जुगल राठी सहित टीम ने व्यापार मण्डल परिसर भवन में दीप जलाकर दीपोत्सव पर्व मनाया और अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि दीपावली पावन पर्व खुशियां, समृद्धि एवं रोशनी का पर्व है अंधेरे से उजालें की ओर जाने का पर्व है अपने जीवन से अंधकार मिटाकर प्रकाश की ओर बढने का पर्व है इसकी में हार्दिक शुभकामनाएं देता हूॅ।





आज में व्यापार परिसर में व्यापारी बंधुओं को लोकल वस्तुए क्रय कर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान को लोकल फॉर वोकल को और मजबूत करने के लिए कहा और हमने यह निर्णय किया है कि इस पर्व पर व्यापार मण्डल से जूडें हुवे पदाधिकारी व कार्यकर्ता देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को खरीदकर देश को मजबूत करने में योगदान देगें।
इस अवसर पर सचिव सजंय जैन सांड ने बताया कि दीपोत्सव पर्व मनाने से पूर्व व्यापार मण्डल के सदस्य स्वयं बाजार में जाकर मिट्टी के दीपक तेल इत्यादि खरीदकर लाएं एवं आमजन को यह संदेश दिया कि इस पर्व पर स्वदेशी लोकर फॉर वोकल आत्म निर्भर भारत जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं को जन- जन तक पहुँचाया। पॉच सौ से अधिक दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया और सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप मिट्टी से बनें दीपक देकर शुभकामनाएं दी। दीपोत्सव में सह-सचिव प्रेम रतन जोशी, प्रचार-मंत्री सुशील कुमार यादव, खजांची मार्केट वेलफयर सोसायटी के शिव सिंह शेखावत, बीकानेर रेडीमेड होजयरी एसोसिएशन के शान्ति लाल कोचर, विजय बाफना उपस्थित रहें।

भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के द्वारा एस. पी. मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन
आज भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा एस. पी. मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम के अवसर पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) एवं पीबीएम पूर्व उपअधीक्षक व कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय कपूर ने बताया कि स्वस्थ तन से ही होता है स्वस्थ मन।
कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय कपूर एवं अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) के नेतृत्व में भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के सभी पदाधिकारियो ने शोल पहनाकर डॉ. एस. के. वर्मा से मुलाकात की और उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।
संपर्क संयोजक लीला कृष्ण चावला और फोर्ट स्कूल प्रधानाध्यापिका पिंकी शर्मा के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।
समाजसेवी राकेश बजाज एवं समाजसेवी दिनेश माथुर ने ओपरना पहनाते हुए डॉ. सुरेंद्र वर्मा के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की।
व्यवसायी ललित खत्री और व्यवसायी गुरदयाल डांग ने कहा कि हम सभी को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप एस.पी. मेडिकल कॉलेज का नाम नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जाएंगे।
एम.पी.अग्निहोत्री एवं फिल्म डायरेक्टर आर. डी. भाटी ने भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के कार्यों से डॉ. वर्मा को अवगत कराया जिनकी डॉ. साहब ने बहुत सराहना की और आगे भी ऐसे कार्य करने की प्रेरणा दी।