





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में जिला पुलिस अधीक्षक ने एक आदेश जारी कर जिले के पांच थानों में नए थानेदार नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार कविता पुनिया को नयाशहर थाने का प्रभार दिया गया है। कानाराम को देशनोक थाने का प्रभार सौंपा गया। रामकेश को जसरासर थाने की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अनूप सिंह को महाजन थाने का प्रभार मिला। समरप्रताप को कोलायत थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी अधिकारियों को प्रभार सौंप दिया गया है।




