Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दशहरा उत्सव की व्यापक तैयारियां चल रही है। डॉ करणी सिंह स्टेडियम सहित अन्य स्थानों पर उत्सव होंगे। बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से 2 अक्टूबर को करणी सिंह स्टेडियम दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम में 85 फीट ऊंचा रावण और 80-80 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। भव्य आतिशबाजी के आकर्षक नजारे भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। दशहरा उत्सव के दिन शहर में 21 झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां विभिन्न मार्गों से होकर करणी सिंह स्टेडियम पहुँचेगी और वहीं पुतलों का दहन होगा। पुतलों के साथ सोने की लंका भी तैयार की जा रही है, जिसका दहन भी उत्सव में किया जाएगा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान पर राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से, धरणीधर खेल मैदान पर धरणीधर दशहरा कमेटी व भीनासर मुरली मनोहर मैदान पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।