ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250718 WA0013 दुर्गा शंकर आचार्य मेमोरियल ट्रस्ट ने किया पौधारोपण Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दुर्गा शंकर आचार्य मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जीवणनाथ जी की बगीची में पौधारोपण किया। बगीची में मुख्य रूप से बेलपत्र और राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी जिसे शमी भी कहा जाता है के पौधों को रोपित किया गया।
ट्रस्ट की संस्थापिका सुधा आचार्य ने बताया यह वही वृक्ष है जिसको संरक्षित करने हेतु राजस्थान की अमृता देवी ने 1730 में 363 सैनिकों सहित बलिदान दिया था और तभी से यह कहावत भी प्रचलित हो गई “सिर साठै रूंख बचे, तो भी सस्तो जाण”।
सुधा आचार्य ने बताया कि शमी वृक्ष के पत्ते भगवान शिव, मां दुर्गा और गणेश को अति प्रिय होते हैं साथ ही शनि वृक्ष की पूजा हमें शनि के प्रकोप से बचाती है।
इसी प्रकार बेलपत्र का बहुत आध्यात्मिक महत्व है इसे बिल्व पत्र भी कहा जाता है जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है श्रावण मास में बेलपत्र को श्रद्धापूर्वक शिवार्पित किया जाता है।पौधारोपण में शिवजी ,दुर्गा, कनक, गुंजन, सुनीलजी, रामजी, राजपाल जी, यशपाल जी आदि ने भी सक्रिय सहयोग किया।


Share This News