ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260410 212859 सिंथेसिस को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। सिंथेसिस के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने बताया कि जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के करकमलों द्वारा सिंथेसिस को एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह अवार्ड इंस्टिट्यूट को 2006 से सतत् रुप से बेहतरीन रिजल्ट और सामाजिक सरोकार से जुडे विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग के कारण दिया गया है।
इस अवसर पर सिंथेसिस का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी एवं सह अकादमिक निदेशक एकता गोस्वामी उपस्थित रहे और सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर डॉ. श्वेत गोस्वामी ने कहा कि यह अवॉर्ड सिंथेसिस के सभी गुरुजनों के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्टता का परिणाम है, हम तो केवल निमित मात्र हैं। इस अवार्ड के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी बढ गई है अतः दुगुने जोश से मेहनत करेंगे।

इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक निदेशक जेठमल सुथार के अनुसार यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए बल्कि शिक्षा के प्रति समर्पित हर शिक्षक के लिए प्रेरणा का स्रोत है और विशेष रुप से बीकानेर हेतु चूंकि इतने सालों की मेहनत से सिंथेसिस ने कोशिश की है कि बीकानेर की एक पहचान शिक्षा के क्षेत्र में भी बने।


Share This News