





Thar पोस्ट। सेंट वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयनारायण व्यास नगर बीकनेर में साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान उच्च न्यायालय एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी श्री धनपत माली जी (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 3) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के माध्यम से विषय की गहराई से समझ विकसित की।
विद्यालय के निदेशक, कार्यरत शिक्षकगण तथा स्टाफगण ने न्यायिक अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया एवं अंत में सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।




