ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251210 WA0010 पचीसिया को मिला प्रवासी राजस्थानी सम्मान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज राजस्थान। समाजसेवी व उद्योगपति द्वारकाप्रसाद पचीसिया को मिला प्रवासी राजस्थानी सम्मान। श्रीमती सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के प्रतिनिधि है पचीसिया। बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि जयपुर के जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस पर पहली बार आयोजित प्रवासी राजस्थानियों के भव्य महाकुंभ में सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर व बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया को भामाशाह श्री कन्हैयालाल जी मूंधड़ा के प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया । श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई को यह पुरस्कार बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ से भी अधिक की राशि से 527 बिस्तर क्षमता के मेडिसिन विंग के निर्माण, ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा अभियान के तहत बीकानेर जिले की 118 बिजली-विहीन सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन करवाने, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बल देने हेतु नापासर व आस-पास के ग्रामों में 500 से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाने, नापासर व आस-पास के गाँवों में 26 निर्धन परिवारों को पक्के मकान बनवाकर देने, नापासर में स्थित श्रीमती गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के निर्माण करवाने, बालिका उच्च शिक्षा हेतु प्रतिवर्ष 20 होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान करने जैसे समाजोपयोगी तथा नर सेवा नारायण सेवा के कार्यों हेतु मिला है |

द्वारकाप्रसाद जी पचीसिया श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के प्रतिनिधि के रूप में बीकानेर व नापासर में चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यायवरण जैसे क्षेत्रों के विकास में अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं | प्रवासी राजस्थानी सम्मान आयोजन में केन्द्रीय मंत्री, राजस्थान सरकार के मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे |


Share This News