ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 1 देर रात इस जिले में बीजेपी विधायक की तबीयत बिगड़ी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में भरतपुर जिले की वैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बहादुर सिंह कोली की तबीयत बुधवार देर रात अचानक खराब हो गई। सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने के बाद परिजन और समर्थक उन्हें तुरंत राजकीय आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में हार्ट से जुड़ी दिक्कत की आशंका जताई और उनकी हालत को गंभीर देखते हुए तत्काल जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उन्हें एंबुलेंस से जयपुर लाकर भर्ती किया गया। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधायक कोली पूरे दिन अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे देर शाम घर लौटे थे। वहीं, घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें भरतपुर आरबीएम अस्पताल दाखिल कराया गया। आरबीएम अस्पताल के प्रमुख डॉ. नरेंद्र भदौरिया ने बताया, हार्ट संबंधी समस्या और हालत नाजुक होने के कारण उन्हें तुरंत उच्च स्तरीय इलाज के लिए जयपुर रेफर करना पड़ा।


Share This News