ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260116 WA0048 श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जयपुर रोड स्थित प्रसिद्ध श्याम मंदिर में षटतिला एकादशी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही बाबा श्याम के दर्शन हेतु भक्त मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। भजन-कीर्तन, जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। भक्तों द्वारा बाबा श्याम को विभिन्न प्रकार के प्रसादों का भोग अर्पित किया गया। विशेष रूप से तिल से बने विविध प्रसाद चढ़ाए गए। बाबा का भव्य एवं आकर्षक फूलों से श्रृंगार किशन शर्मा एवं चेतन शर्मा द्वारा किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बाबा को पतंग की माला भी पहनाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा दूध, चाय एवं कॉफी की सेवा लगाई गई, जो शाम तक निरंतर चलती रही। इसके साथ ही बाबा के भक्तों द्वारा केसर युक्त दूध का वितरण भी किया गया। आने-जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को गुलाब का फूल, इत्र तथा फल-फ्रूट का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन एवं नृत्य किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर हो गया। वहीं, मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति अर्पित की। श्याम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष के. के. शर्मा के नेतृत्व में सुरेश चंद्र भसीन, बृजमोहन जिंदल, ओम जिंदल एवं सुरेश अग्रवाल सहित अन्य ट्रस्ट सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से लगे रहे। ट्रस्ट की सजगता और बेहतर समन्वय के चलते दर्शन व्यवस्था, प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

मंदिर समिति एवं सेवाभावी श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी से यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण, भक्तिमय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Share This News