ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
19 16 22 us army c copy 1612763126 थार के रेगिस्तान में गरजे अमेरिकी सैनिक! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। आज अमेरिकी सैनिक अपने आधुनिक वाहनों के साथ दुश्मनों पर गरजे। आज से थार के रेगिस्तान में भारत और अमेरिकी सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हो गया। युद्धाभ्यास में सेना के दो समूह आपस में मिलकर बेहतरीन तालमेल के साथ कम से कम समय में दुश्मन पर हमला बोल उसे चौंकाने वाली रणनीति का अभ्यास होगा। तेजी से हमला बोल दुश्मन की जमीन पर कब्जा जमाने के लिए अलग-अलग तरह की रणनीतियों के तहत युद्धाभ्यास किया जाएगा। इसके साथ ही आतंकी हमलों से निपटने का भी अभ्यास किया जाएगा। इस बारे में
सामरिक विशेषज्ञों का कहना है कि देखने में भले ही यह युद्धाभ्यास छोटा है, लेकिन इसमें किए जाने वाले प्रयोग दोनों देश की सेनाओं के लिए लंबे अरसे तक कारगर साबित होंगे। भारतीय सेना इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप (आईबीजी) पर काम कर रही है। उसमें अलग-अलग सैन्य टुकड़ियां एक समूह में एकत्र होकर कम से कम समय में दुश्मन पर हमला करने की रणनीति पर काम करेंगे। इस युद्धाभ्यास में भी इसी रणनीति का अभ्यास होगा। ऐसे में यह युद्धाभ्यास भारतीय सेना को नया अनुभव प्रदान करेगा।भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्तशक्ति कमान की 11वीं बटालियन व जम्मू और कश्मीर राइफल्स कर रही है। वहीं, अमेरिकी सेना के का प्रतिनिधित्व 2 इन्फैंट्री बटालियन, 3 इन्फैंट्री रेजिमेंट, 1.2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के सैनिक कर रहे है। युद्धाभ्यास के लिए अमेरिकी सेना अपने साथ स्ट्राइकर (बख्तरबंद वाहन) भी लेकर आई है। यह पहला अवसर है जब छोटे स्तर के युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना स्ट्राइकर को काम में लेगी।


Share This News