TP news भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 130 वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी लालगढ़ मण्डल की ओर से गंगानगर रोड पर खेतेश्वर ऑटोपार्ट्स चौराहा के पास बनी हुई झुग्गी झोपड़ियों के बालक बालिकाओं और उनके परिजनों को कॉपी-पेन और मास्क का वितरण कर पूज्य बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर शहर भाजपा उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत बाबा साहब सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक ऊंच-नीच को खत्म करने के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया एवं सामाजिक समरसता,दलित और पिछड़ों के उद्धार के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

भाजपा शहर जिलामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने राष्ट्र को विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया। इस अवसर पर लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश बापेऊ , मण्डल महामंत्री फारूक चौहान ,भगवानाराम, उमाशंकर सोलंकी , रमेश पारीक , विजयलक्ष्मी राजपुरोहित , संतोष वर्मा , विजय सिंह , करणपाल सिंह , धर्मपाल डूडी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।