ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251023 195153 असहाय की सेवा करना ही था ध्येय *अपना घर आश्रम ने अपने सेवादार को अर्पित की श्रद्धांजलि Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अपना घर आश्रम दीनहीन, असहाय, जैसे लोगों की सेवा हेतु जाना जाता है लेकिन उस सेवा के पीछे एक सेवादार की पूरी मेहनत और लग्न होती है जिसकी बदोलत एक असहाय, दीनहीन व्यक्ति अपना नया जीवन फिर से जी पाता है अपना घर आश्रम के सचिव जुगल राठी ने बताया कि अपना घर आश्रम के ऐसे ही एक सेवादार व आश्रम के मेडिकल प्रभारी राजू शर्मा जिनका गत दिनों कार दुर्घटना में देहान्त हो गया। स्व. राजू शर्मा न केवल आश्रम के कर्मचारी के रूप में काम करते थे बल्कि अपनी पूरी निष्ठा से प्रभुजनो की सेवा करते थे उनकी देखभाल करते थे आज भले ही राजू शर्मा इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपना घर आश्रम में दी गई उनकी सेवा हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी।

राजू शर्मा ने वर्ष 2013 से लेकर अब तक पांच सौ से अधिक असहाय लोगों का रेस्क्यू किया और आश्रम में सेवा कर उनको वापस एक नया जीवन प्रदान किया। अपना घर आश्रम के सचिव जुगल बताया कि अपना घर आश्रम दिवंगत राजू शर्मा की याद में एक रेश्क्यु अभियान चलाने वाले है जिसमें असहाय लोगों को रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा उपचार हेतु भर्ती किया जायेगा। इस श्रद्धांजली सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रख कर व पुष्पाजंलि अर्पित कर स्व. राजू शर्मा से जूडे संस्मरणों को याद किया एवं श्रद्धाजंलि अर्पित की।

डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ कपिल, सजंय जैन सांड, सुरेश गुप्ता, अनन्तवीर जैन, द्वारका प्रसाद पचीसिया, विजय बाफना, ओम मोदी, दिनेश राठी, राजकुमार पचीसिया, नवीन सोलंकी, आदर्श शर्मा, सुखदेव चायल, किशन लोहिया, दिनेश भदोरिया, अमित भाटिया, प्रेमरतन जोशी, सुशील कुमार यादव, ममता राठी, माया, डॉ.आशीष सोलंकी, सोनू कुन्तल, झंवर लाल सुथार, दानवीर गुर्जर आदि ने श्रद्धांजली अर्पित की।


Share This News