





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना इलाका स्थित एक होटल में युवक द्वाराआत्महत्या का मामला सामने आया है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। इस बारे में थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिविक होटल में सर्वोदय बस्ती निवासी 47 वर्षीय अजय कुमार जाट ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारण सामने नहीं आएं है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।




