





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा ने शनिवार को एसडीएम जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान डॉ वर्मा ने अस्पताल के आपातकालीन, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रुम, इनडोर वार्ड एवं आउटडोर का सघन निरीक्षण किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं और भीडभाड के प्रबंधन की सराहना की।





प्राचार्य ने अस्पताल मे संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना मे क्लेम रिजेक्शन कम करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने दानदाताओं द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों की मौके पर जानकारी दी और मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ वर्मा ने जिला अस्पताल के उन्नयन और हीमोडायलिसिस यूनिट से संबंधित बजट घोषणाओं के काम शुरू करवाने हेतु निर्देश दिए।
इस दौरान अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा का अभिनंदन किया। मौके पर अतिरिक्त अधीक्षक डॉ घनश्याम, डॉ गुलाब खत्री, डॉ जितेंद्र आचार्य, डॉ संजय खत्री, डॉ गौरव जोशी, डॉ प्रवीण, नर्सिंग अधीक्षक रेवंत सिंह, अमित वशिष्ठ, लेखाधिकारी दुष्यंत छींपा और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर 26 अक्टूबर को।।नवमोहिनी होमियो केयर द्वारा 26 अक्टूबर को नवनीत कुमार व्यास की प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। डॉ. चारूल व्यास ने बताया कि शिविर रविवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आचार्यों चौक स्थित एनडी मॉर्डन स्कूल में लगाया जायेगा। शिविर में गैस, एसिडिटी, कब्ज, माइग्रेन, सिरदर्द, पाइल्स, किडनी स्टोन (पथरी), स्त्री-पुरुष शारीरिक कमजोरी, स्त्री रोग, प्रसूति संबंधी समस्या, घुटनों का दर्द, ऑपरेशन के बाद की परेशानियाँ, पुराना जुकाम, गंजापन, चमड़ी के रोग, मस्से, पढ़ाई में कमजोरी, डिप्रेशन, शरीर में कंपन, शुगर, हृदय रोग, वेरिकोज़ वेन्स, सेक्स, लिवर, ब्लड प्रेशर की समस्या, मुंह में छाले, टी.बी., कैंसर, ट्यूमर, कान में पस या दर्द, दाँत में कीड़े या दर्द, पेट में दर्द या कीड़े, कमर दर्द, किडनी में सूजन या जलन, प्रोस्टेट, गठिया, हाथ-पैरों में ऐंठन, खून की कमी, अस्थमा, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया, बालों में डैंड्रफ, नशा मुक्ति, गेहूं या किसी भी अन्न से एलर्जी आदि अन्य रोगों का उपचार किया जाएगा।