ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260403 201709 ओलावृष्टि से बिछी सफेद चादर, फसलों पर आसमानी प्रहार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में आज बज्जू, महाजन सहित अन्य इलाकों में दोपहर को हुई ओलावृष्टि से सड़कों पर सफेद चादर बीच गई। खेतों में लहलहाती फसलें नीचे आ गई। इससे पहले आज काली घटाएं छाईं, तेज हवाएं चलीं और फिर शुरू हुई ओलों की ऐसी बरसात, जिसने महज 20 मिनट में पूरा मंजर बदल दिया। ओलों की मार इतनी जबरदस्त थी कि खेतों में खड़ी फसलें मानो किसी ने रौंद दी हों। जीरा, ईसबगोल, सरसों और चने की फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं, जबकि गेहूं की फसल जमीन पर बिछकर बर्बादी की कहानी कह रही है।किसानों की आंखों में जहां कुछ दिन पहले अच्छी पैदावार के सपने थे, अब वहीं मायूसी और चिंता साफ नजर आ रही है। कर्ज, लागत और मेहनत सब कुछ इस बेमौसम मार के आगे बेबस दिख रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। ।


Share This News