ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 3 मौसम का मिजाज 7 अप्रैल से फिर बदलेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में मौसम बदला हुआ है। तापमान में कमी है। वहीं मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी व बीकानेर संभाग के जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम केंद्र ने बताया कि 3-4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने व बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसी तरह एक और पश्चिमी विक्षोभ 7-8 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना भी जताई है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि आज उत्तर मध्य भारत में बारिश के साथ ओला गिरने की आशंका है। जम्मू कश्मीर, दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।


Share This News