ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
SAVE 20260402 184401 जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री निशांत जैन ने पदभार संभाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी श्री निशांत जैन ने गुरुवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाला। श्री जैन इससे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव थे। श्री जैन बाड़मेर और जालौर में जिला कलक्टर के अलावा पर्यटन विभाग के निदेशक सहित विभिन्न पदों का दायित्व संभाल चुके हैं।

पदभार संभालने के बाद जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताए रहेंगी। मुख्यमंत्री महोदय के विजन के अनुसार कार्य करते हुए जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन तथा फ्लेगशिप योजनाओं में गति लाने के साथ आमजन तक इनका लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है। इसे और अधिक सशक्त करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला आदि मौजूद रहे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने जिला कलक्टर से मुलाकात की। कलक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर श्री जैन को पुष्पगुच्छ भेंट किया।


Share This News