





Thar पोस्ट। देर रात सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। बीछवाल थाना क्षेत्र में युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसे राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।





मृतक समस्तीपुर निवासी सुरेश सैनी फैक्ट्री से अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सुरेश को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बीछवाल थाना पुलिस ने मृतक की बहन की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।