ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 वास्तु शास्त्र : ये पांच वस्तुएं ना दें गिफ्ट, हो सकता है नुकसान Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट। इन दिनों शादी विवाह मांगलिक कार्यक्रमों की बहार है। शुभ अवसरों पर गिफ्ट देने का चलन है। वास्तु शास्त्र में कुछ वस्तुओं को गिफ्ट देना निषध माना गया है। जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए कई नियम बताए गए हैं। गिफ्ट के रूप में आपको किन चीजों को नहीं देना चाहिए। इन चीजों को गिफ्ट देने से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं या आर्थिक हानि संभव है।कभी नुकीली चीजें गिफ्ट के रूप में नहीं देनी चाहिए। कैंची, चाकू या कोई भी धारदार वस्तु अगर आप किसी को गिफ्ट के रूप में देते हैं तो वास्तु के अनुसार इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। इन चीजों को गिफ्ट में देने से रिश्ते टूटने की आशंका भी बहुत अधिक होती है। पर्स न दें गिफ्ट : वास्तु के अनुसार पर्स या बटुआ आपको कभी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। पर्स को गिफ्ट में देने से रिश्ता तो खराब होता है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। घड़ी न दें गिफ्ट : कई लोग घड़ियां गिफ्ट में देते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार घड़ी को गिफ्ट करना अच्छा नहीं माना जाता। घड़ी को गिफ्ट करने से आपके और जिसे आपने घड़ी गिफ्ट की है उसके जीवन में नकारात्मकता पैदा हो सकती है। इसलिए गिफ्ट में घड़ी देने से आपको बचना चाहिए।  जूते-चप्पल न करें गिफ्ट :आपको कभी भी जूते और चप्पल गिफ्ट नहीं देने चाहिए। जूते-चप्पलों को गिफ्ट में देना वास्तु में अशुभ माना गया है। इन चीजों को गिफ्ट स्वरूप देने से बने-बनाए रिश्ते भी टूट सकते हैं। गिफ्ट में न दें काले रंग की वस्तुएं :काला रंग नकारात्मकता ऊर्जा पैदा करता है इसलिए काले रंग के कपड़े और काले रंग से बनी चीजें गिफ्ट के रूप में आपको नहीं देनी चाहिए। काले रंग की चीजों को गिफ्ट के रूप में देने से जीवन में नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, साथ ही मानसिक तनाव का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।


Share This News