ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
IMG 20250905 WA0013 साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल दुग्गड़ के निधन पर शोक Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। देश के जाने माने उद्योगपति, भामाशाह व समाज सेवी सुन्दरलाल दुग्गड़ का शुक्रवार को कोलकाता में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके देहदान संकल्प के अनुसार मेडिकल कॉलेज कोलकाता से सम्बद्ध चिकित्सालय में सुपुर्द किया जाएगा।
स्वर्गीय दुग्गड़ के छोटे भाई कौशल दुगड़ ने बताया कि कोलकाता में उनके पार्थिव देह का दान मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा । वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। साधुमार्गी जैन संघ के वर्तमान आचार्यश्री रामलाल जी, पूर्व आचार्य नानालाल जी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा थी। उन्होंने ही आचार्यश्री रामलाल जी से अपनी जन्मभूमि में चातुर्मास करने की विनती की थी। कुछ दिन पूर्व ही वे देशनोक आए थे।

भामाशाह स्वर्गीय दुग्गड़ ने देशनोक में गौशाला, कन्या स्कूल के निर्माण तथा सेवा कार्यों में बहुत बड़ी राशि का अर्थ सहयोग किया। उन्होंने देश में समता भवन, स्कूल, कन्या कॉलेज निर्माण सहित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुकरणीय योगदान दिया। उन्होंने जीवन भर के सेवा, त्याग, और संघ निष्ठा का अनुकरणीय पथ दिखाया। देहदान का संकल्प कर समाज को प्रेरणा दी।
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा, जयचन्द लाल डागा, अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा, सुशील बैद सहित बीकानेर, देशनोक, नोखा तथा देश के विभिन्न साधुमार्गी संघों के पदाधिकारियों ने भामाशाह दुग्गड़ के निधन को संघ व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया ।


Share This News