ताजा खबरे
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने खाजूवाला में एनएफएसए लाभार्थियों से किया संवादबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने तान्या सावनसुखा को “राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर” उपाधि से अलंकृत कियाएमजीएसयू में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होगा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयासनेहा को डॉक्टरेट की उपाधिशनि शिंगणापुर धाम में अनुष्ठान कलमहिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, चिकित्सक हैरानपेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ी, राजस्थान में अब ये भाव प्रति लीटर बिकेगापश्चिम बंगाल में सभी स्कूलों में वंदे मातरम’ गाना अनिवार्यदिल्ली में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने का ऐलान! देश में हो गई शुरुआत, सोमवार मेट्रो मंडे भीबीकानेर में तीन बहनों की डूबने से मौत
IMG 20260515 184022 नेहा को डॉक्टरेट की उपाधि Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। टांटिया विश्वविद्यालय द्वारा नेहा पुरोहित पुत्री श्री नरसिंह कुमार पुरोहित को विधि विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। नेहा पुरोहित द्वारा अपना शोध कार्य “मानव अधिकार पर मानव जीनोम जर्मलाइन संपादन के प्रतिबिंबों का विश्लेषणात्मक अध्ययन: भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी में मानव जीनोम जर्मलाइन संपादन से संबंधित कानूनों के परिप्रेक्ष्य का तुलनात्मक अध्ययन” जैसे महत्वपूर्ण ओर अनछूए विषय पर किया गया है यह विषय विधि के क्षेत्र ओर मानवाधिकार के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा। विशेष उल्लेखनीय है कि नेहा पुरोहित ने यह शोध कार्य डॉ. कप्तान चंद, एसोसिएट प्रोफेसर फैकल्टी ऑफ लॉ के मार्गदर्शन में पूरा किया। डॉ ० नेहा पुरोहित वर्तमान में आई आईएलएम विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में सहायक आचार्य (विधि) पद पर कार्यरत हैं यह इनकी दोहरी सफलता है।नेहा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु डॉ अनिल कौशिक , माता-पिता व पत्ति एडवोकेट जय प्रकाश को दिया ओर मित्रों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


Share This News