ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 इन इलाकों में पेयजल नहीं आएगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को रहेगी पेयजल आपूर्ति बाधित। शहर के इंटर मीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) से जेलवेल तक जाने वाली मुख्य पाइपलाइन में बाबूलाल फाटक के पास रिसाव (लीकेज) हो जाने से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।
जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नितेश सागर के अनुसार पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत का कार्य जारी है। जिसके चलते बुधवार को जेलवेल तथा गोगागेट जोन की संपूर्ण पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक जल का पूर्व संग्रह कर लें तथा मरम्मत कार्य में सहयोग प्रदान करें।


Share This News