





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में बाल चिकित्सा सेवाओं का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “डॉ. संतोष चाण्डक चिल्ड्रन हॉस्पिटल” एक्स रे गली के अंदर का भव्य शुभारंभ 15 अक्टूबर को किया जाएगा।





अस्पताल के संचालक विजय सोखल ने बताया कि इस अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित NICU और High-Tech PICU की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे गंभीर रूप से बीमार नवजात और बच्चों का उपचार सर्वोत्तम ढंग से किया जा सकेगा!अस्पताल की को-डायरेक्टर पायल बाहेती ने बताया कि अस्पताल में बाल-सुलभ वार्ड, अत्याधुनिक प्रयोगशाला, एक्स-रे, 24 घंटे फार्मेसी, व पूरी तरह वातानुकूलित इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही अस्पताल में वीआईपी लाउंज व कैफेटेरिया, काउंसलिंग एवं थेरेपी सुविधाएं, और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।उन्होंने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है — बीकानेर व आसपास के क्षेत्र के बच्चों को बेहतर व विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।
