ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251014 181325 बस में लगी आग, अनेक मुसाफिर झुलसे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में वार म्यूजियम के पास प्राइवेट बस में लगी आग के मामले में बड़ी संख्या में मौत की आशंका जताई जा रही है। पोखरण से विधायक महंत प्रताप पुरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है। इसके अलावा मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में मौत हुई है, कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल अभी तक किन लोगों की मौत हुई है। पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। निजी बस मंगलवार को जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी, जिस दौरान अचानक बस में आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ है। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

रोजाना की तरह जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर आगे वार म्यूजियम तक पहुंची थी। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांंकि, आग की वजह बस के अंदर शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। हादसे में 15 लोगों के बुरी तरह जलने की खबर है। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बस में कुल 57 लोग सवार थे


Share This News