Thar पोस्ट। श्रीओसवाल डागा महासंघ ने कोरोना काल की विपरीत स्थितियों को देखते हुए कोई भूखा न सोए इस पर कुछ काम करने की योजना बनाई है इसके अंतर्गत आप लोगों के ध्यान में कोई भी ऐसा डागा परिवार जिसको इस कोरोना काल में विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा हो ।क्योंकि व्यापार उद्योग नौकरियां सब कुछ छीन्न भिन्न हो गया है । इस योजना के तहत आप उन परिवारों का परिचय भिजवाने का कष्ट करें ताकि उन परिवारों तक किसी भी माध्यम से कुछ अन्न धन की व्यवस्था की जा सके और उनके लिए श्री ओसवाल डागा बंधु महासंघ एक सेतु का काम कर सकें । इस योजना में यदि आप अपनी सहभागिता अथवा सहयोग राशि देना चाहें तो भी श्री ओसवाल धागा बंधु महासंघ आपका स्वागत करती है । उन परिवारों तक सहयोग करने का शत प्रतिशत प्रयास करेंगे । सुरेंद्र कुमार डागा
महामंत्री

फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के लिए 10900 करोड़ रूपये की पीएलआई स्कीम के नए नियम जारी
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव विनोद गोयल ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के ऑनलाइन पोर्टल की शूरूआत करने हेतु खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताते हुए बताया कि वैश्विक स्तर पर अग्रणी खाद्य विनिर्माण कम्पनियां तैयार करने में मदद करने तथा खाद्य उत्पादों को भारतीय ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आगे बढाने हेतु सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 10900 करोड़ रूपये के व्यवव आवंटन के साथ वर्ष 2021-22 से वर्ष 2026-27 के दौरान कार्यान्वयन के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के नाम से एक नई केन्द्रीय योजना को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने तीन श्रेणियों के आवेदकों से इस योजना के अंतर्गत विदेशों में ब्रांडिंग और विपणन गतिविधियों को शुरू करने के लिए बिक्री आधारित प्रोत्साहन और अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 जून 2021 रखी गई है | पहली श्रेणी में आवेदक बड़ी संस्थाएं है जो बिक्री और निवेश मानदंडों के आधार पर प्रोत्साहन के लिए आवेदन कर सकती है | दूसरी श्रेणी के तहत नवोन्मेषी और जैविक उत्पाद बनाने वाले एसएमई आवेदक बिक्री के आधार पर पीएलआई प्रोत्साहन के लिए आवेदन कर सकते हैं | तीसरी श्रेणी में विदेशों में ब्रांडिंग व विपणन गतिविधियाँ शुरू करने के लिए केवल अनुदान के लिए आवेदन किया जा सकता है | योजना के तहत बिक्री आधारित प्रोत्साहन 2021-22 से 2026-27 तक यानी छह साल के लिए आधार वर्ष के मुकाबले बढी हुई बिक्री पर दिया जाएगा। बढी हुई बिक्री की गणना के लिए आधार वर्ष पहले 4 वर्षों के लिए 2019-20 होगा।पांचवें और छठे साल के लिए यह क्रमशः 2021-22 और 2022-23 होगा।

रक्तदान करना इंसानियत ओर इंसानियत सबसे बड़ा धर्म-खोखर

Thar पोस्ट। फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने बताया आज इस्माईल खोखर ने प्लाज़्मा दिया। फिक्र ए मिल्लत के मुख्य सरंक्षक फ़रियाद नजीर खान ने बताया पीबीएम हॉस्पिटल एमसीएच बिल्डिंग के 2 नo आईसीयू के 4 नo बेड पर एडमिट पेशेन्ट सैयद अहमद खान (50वर्ष) जो कोरोना संक्रमण से संक्रमित है और उनकी हालत बीती रात से काफी ज्यादा नाजुक होने की वजह से डॉक्टर ने पेशेंट खान के परिजनों को प्लाजमा चढ़ाने का बोला ओर परिजन उसी वक़्त से प्लाजमा की व्यवस्था करने में लग गए, सोशल साइट्स, फोन कॉल के माध्यम से अपने परिचितों से B पॉजिटिव प्लाजमा डोनर की जानकारी जुटाने लगे ।बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स के सोहैल भियानी ने फिक्र ए मिल्लत के महासचिव बंटी गोरी एवं अब्दुल क़दीर से सम्पर्क साधकर केस की गंभीरता से अवगत करवाया, फिक्र ए मिल्लत के सदस्यों ने वक़्त जाया न करते हुवे इस्माईल खोखर से सम्पर्क कर पीबीएम ब्लड बैंक पहुँचकर इस्माईल खोखर का प्लाजमा डोनेट करवाया ।इस दौरान डॉ. प्रेम पड़िहार,डॉ.ऋषि माथुर, डॉ. विकास डॉ. ईशान जोशी,आदि मौजूद रहे।