Thar पोस्ट। भारतीय जनता पार्टी के “सेवा ही संगठन अभियान-2” के तहत शहर भाजपा बीकानेर द्वारा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित होटल वृंदावन में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए गए रक्तदान शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को कुल 111 यूनिट रक्तदान हुआ ।श्री तोलाराम सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट और मोहन सिंह वेलफेयर सोसाइटी सहयोगी संस्थाओं के रूप में शामिल रहीं । चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. कुलदीप मेहरा और डॉ. जगदीश शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल टीम का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं को पुनीत कार्य में सहयोगी बनने हेतु आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से वैक्सीनेशन से पूर्व अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील भी की। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और मोहन सिंह वेलफेयर सोसाइटी के वेद व्यास ने बताया कि रक्तदान शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को कुल 123 रक्तदान योग्य और इच्छुक व्यक्तियों ने पंजीकरण करवाया जिसमें से 111 व्यक्तियों ने रक्तदान किया और कुछ व्यक्तियों का स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं करवाया जा सका। शिविर में कुछ युवा लड़कियों द्वारा भी रक्तदान किया गया। भाजपा जिला महामंत्री और श्री तोलाराम सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन सुराणा ने सभी रक्दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के समय में आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करना एक महान सामाजिक परोपकार का कार्य है।सम्पूर्ण शिविर काल में कोरोना प्रोटोकोल एवं सरकारी गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया और संभावित लॉकडाउन के कारण एक दिन पूर्व ही शिविर का समापन कर दिया गया ।रक्तदान सेवा कार्य प्रमुख और जिला मंत्री कौशल शर्मा ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 74, दूसरे दिन 31 और तीसरे दिन 111 यूनिट मिलाकर तीन दिनों में कुल 216 यूनिट रक्तदान हुआ तथा दिनांक 03 मई को नागणेची सेवा समिति द्वारा शहर भाजपा रानी बाजार मंडल के सहयोग से हुए शिविर में कुल 57 यूनिट रक्तदान हुआ। चार दिनों में कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर 273 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त कुल 90 व्यक्तियों ने आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया

भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि रक्तदान शिविर में बीकानेर पूर्व विधानसभा के गंगाशहर, जूनागढ़, लालगढ़ और रानी बाजार मंडल तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा के नयाशहर, पुराना शहर,जस्सूसर और गोपेश्वर मंडलों के साथ साथ पार्टी के विभिन्न मोर्चों और श्री तोलाराम सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट और मोहन सिंह वेलफेयर सोसाइटी के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ।
शिविर के समापन अवसर पर आयोजकों और सहयोगी संस्थाओं ने कोरोना महामारी जैसे भीषण समय में भी लगातार तीन दिनों तक सुगम स्थान उपलब्ध करवाने हेतु होटल वृन्दावन रीजेंसी के कर्मचारियों और भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल और युवा मोर्चा महामंत्री गोपाल अग्रवाल का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।गुरुवार को शिविर के तीसरे और समापन दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के साथ जिला महामंत्री और सेवा संपर्क प्रमुख मोहन सुराणा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष वेद व्यास, जिला मंत्री कौशल शर्मा, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, मोहन सिंह वेलफेयर सोसाइटी के सोहन सिंह पड़िहार,विक्रम सिंह राजपुरोहित, बजरंग तंवर, युवा मोर्चा के गोपाल अग्रवाल, प्रदीप सारस्वत, मदनगोपाल सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य निरंजन सारस्वत, गंगाशहर मंडल महामंत्री शिखर चंद डागा,विमल पारीक, दाऊ शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।