ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 34 बीकानेर - ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर में यहाँ ट्रेन के आगे आने से इंद्रा कॉलोनी के एक युवक की मौत हो गई है। यह मामला पलाना रेलवे स्टेशन का है। देशनोक थाना पुलिस के एच एम नत्थाराम से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी 34 वर्षीय भवानी सिंह पुत्र जालम सिंह राजपुरोहित ट्रेन के आगे से टकराया और उछल कर ट्रैक से थोड़ी दूर गिर गया। टक्कर इतनी तेज़ थी कि पटरियां भी खून से सन गई। वहीं उसके सर पर गंभीर चोटें लगी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले एक खाद्य बीच के लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। वह ट्रैन के आगे आत्महत्या के उद्देश्य से कूदा था या यह केवल हादसा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share This News