ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 33 महिला दिवस पर शहर बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा होगा सम्मान समारोह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार,8 मार्च को भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर महिला मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधुरिमा सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रातः 11:00 बजे स्टेशन रोड स्थित होटल वृंदावन में सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है जिसमें कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
मधुरिमा सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ साथ बीकानेर शहर भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी डॉ विनीता आहूजा भी अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगी।


Share This News