Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और सुप्रीम कोर्ट जस्टिस विजय बिश्नोई रहे साथ। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई आज बीकानेर पहुंचे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासन और राजनीतिक स्तर पर जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्य न्यायाधीश की अगवानी विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल और ताराचंद सारस्वत आदि ने की। संभागीय आयुक्त विश्राम मीना, पुलिस महानिरीक्षक (IG) हेमंत शर्मा, ज़िला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, गुमान सिंह राजपुरोहित और सम्पत पारीक ने भी मुख्य न्यायाधीश और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। बीकानेर में उन्होंने अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की।