Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर पीएम मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में किस विषय पर बोलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी जीएसटी की नई दरें लागू होने पर भी देश को संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि कल यानि 22 सितंबर पर नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू होने वाली हैं। ऐसे में पीएम मोदी का संबोधन इसी विषय को लेकर हो सकता है।
इससे पहले भी पीएम मोदी जीएसटी की नई दरों को लागू करने के फायदे बता चुके हैं। इसके अलावा पीएम मोदी लगातार वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की बात करते आ रहे हैं। पीएम मोदी के संबोधन का फोकस इस ओर भी हो सकता है, जिससे देश की अर्थवस्था को मजबूत बनाया जा सके। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को जिस तरह से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उसे लेकर भी पीएम मोदी बोल सकते हैं। फिलहाल प्राथमिक के तौर पर यही माना जा रहा है कि पीएम मोदी जीएसटी की नई दरों पर ही कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। देश को एक बार फिर 5 बजे का इंतज़ार है।