ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20241023 101608 पुलिस का सर्च ऑपेरशन, 200 जवानों ने घेरा, बगैर दस्तावेजों के रह रहे लोगों को चेताया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने रविवार को स्वर्ण जयंती आवासीय योजना, जयनारायण व्यास कॉलोनी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में करीब 200 पुलिस जवानों की विशेष टीम ने इलाके को चारों ओर से घेरकर संदिग्ध लोगों और वाहनों की गहनता से जांच की।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन और एएसपी सौरभ तिवाड़ी की निगरानी में किया गया। मौके पर सीओ सिटी श्रवण दास, सीओ सदर विशाल जांगिड, सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा और सभी सिटी सेक्टर के थानाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस ने इलाके में रहने वाले लोगों से उनके पहचान पत्र और निवास से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जिन व्यक्तियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई और भविष्य में दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी गई।

इलाके में खड़े वाहनों की जांच राजकोप ऐप के जरिए की गई। जिन वाहनों का सत्यापन नहीं हो पाया, उन्हें जब्त कर लिया गया। पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों की जांच की और कुछ पर अवैध गतिविधियों से जुड़े सुराग मिलने की भी पुष्टि की है। तलाशी के दौरान कुछ ऐसे लोग सामने आए जो अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस को इनसे जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।


Share This News