





Thar पोस्ट न्यूज। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक आज रविवार को 30 जिलों में तेज बारिश होने वाली है। 12 जिलों अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, जोधपुर और पाली अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है जबकि 8 जिलों नागौर, जालौर, बाड़मेर, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 10 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर और चूरू में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।




