ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250712 WA0027 महाराजा करण सिंह जी की जयंती पर नेत्र चिकित्सालय में दो हजार काले चश्मे भेंट Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। महाराजा करण सिंह जी की जयंती पर राजकीय नेत्र चिकित्सालय में दो हजार काले चश्मे एवं लाउडस्पीकर किया । पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाली संस्था वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा और भामाशाहों के सहयोग से बीकानेर के नौवें महाराजा करण सिंह जी की 409वीं जयंती पर शनिवार को राजकीय पीबीएम चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में मोतियाबिंद रोगियों के लिए अति आवश्यक 2000 काले चश्मे और एक लाउडस्पीकर भेंट किया गया।

सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भामाशाह भंवर सिंह बिलोचिया और भंवरलाल स्वामी के सहयोग से 2000 काले चश्मे एवं बलवंत अरोड़ा के सहयोग से एक लाउडस्पीकर सप्रेम भेंट किया गया।

गौरतलब है कि समिति द्वारा पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में लगातार काले चश्मे निशुल्क भेंट कर सेवाकार्य किया जा रहा है और अब तक विभिन्न संस्थाओं और भामाशाहों के सहयोग से कुल 16200 काले चश्मे भेंट किए जा चुके हैं।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा जिला प्रवक्ता अशोक प्रजापत, समिति सदस्य ज्ञानप्रकाश यादव, अरुण जोशी, सोहनलाल कच्छावा, गणपत राजपुरोहित, राजकुमार पंवार, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, मोहित राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे।

पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा और नेत्र चिकित्सालय के स्टाफ ने इस पुनीत सेवा कार्य हेतु समिति के सदस्यों और भामाशाहों का आभार प्रकट किया।


Share This News