ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250527 111414 मुरलीधर व्यास कॉलोनी में लाखों की चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद है। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान से लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने चोरी होने का मामला अब सामने आया है। वारदात को अंजाम 9 और 10 जुलाई के बीच दिया गया

पुलिस के अनुसार गोपीनाथ भवन के पास रहने वाले अरूण लखोटिया ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मुरलीधर व्यास नगर स्थित मकान में चोरी हुई है। 9 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने घर में मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़कर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।एफ सेक्टर में मकान नंबर 518 नंबर में चोरी की ये घटना हुई है।

चोर इस वारदात में दस तौले का फुल सेट, कान के आभूषण चार जोड़ी, अंगूठी छह नग, चैन दो नग, अंगूठी पुरुष दो नग, मुठिया चुड़ी चार नग, माथे का बोर दो नग, कंगन एक नग, सोने का कड़ा चांदी का सामान भी ले गए। चांदी के समान में प्याला, गिलास, पूजा की प्लेट, पायल की जोड़ी आदि सामान शामिल है।

इस सभी सामान की कीमत करीब सत्तर लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है। मौके पर एफएसएल टीम को भी पर बुलाया गया। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले रही हैं। बरहाल मामले की जांच एएसआई राम भरोसीलाल को सौंपी गई है।


Share This News