





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। कोटगेट की सड़कों पर तेज बहाव देखा गया। सार्दुल स्कूल मार्ग , केईएम रोड ,नगर निगम रोड, पुरानी गिन्नानी, लाइन पुलिस मेहरो का मोहल्ला आदि इलाकों में पानी भर गया। तेज बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।




