Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। होटल लालगढ़ पैलेस के पूर्व समन्वयक ठा दलीप सिंह खींवनसर का 87 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को सुबह 11 बजे गांधी कॉलोनी लालगढ़ से राजपूत शांति धाम जाएगी। टूरिज्म व होटल ट्रेड तथा आमजन में लोकप्रिय थे दलीप सिंह। बीकानेर के महाराजा डॉ करणी सिंह के साथ रहे दलीप सिंह का लालगढ़ पैलेस व संग्रहालयों के विस्तार में खास योगदान रहा। पूर्व राजपरिवार की सदस्य राज्यश्री कुमारी तथा हनुवंत सिंह दाउदसर ने उनके निधन पर शोक जताया है। पश्चिम के पूर्व विधायक डॉ गोपालकृष्ण जोशी से उनकी मित्रता रही। दलीप सिंह अपने पीछे पुत्र गोविंद सिंह, अरविंद सिंह व रविंदर सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए है।