Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक बार फिर शव मिला है। शहर के सदर थाना क्षेत्र मे शव मिलने से  सनसन फैल गई गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के बाबूलाल पुलिया के नीचे महारानी कॉलेज के पास में एक बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है। इसके साथ ही असहाय सेवा संस्थान को सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर ताहिर हुसैन, मो जुनैद, अब्दुल सतार, राजकुमार खड़गावत आदि मौके पर पहुँचे। पुलिस की निगरानी में शव को पी बी एम में डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया है।