


कॉलेज छात्राओं को दी राज्यव्यापी आपरेशन गरिमा एवं राज कॉप सिटीजन ऐप की जानकारी
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नाल पुलिस थाना द्वारा मंगलवार को मां करणी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में कॉलेज छात्राओं को ऑपरेशन गरिमा और राज कॉप सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई। सहायक उप निरीक्षक कालू राम पंवार और महिला कांस्टेबल हीरा चौधरी ने इससे जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी तथ्यों की जानकारी दी।




महाविद्यालय के व्याख्याता पंकज आचार्य ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह नवाचार किए हैं। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर इनकी मदद लेनी चाहिए। डॉ. ऋतु श्रीमाली ने कहा कि जागरूकता की ऐसी गतिविधियां छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होंगी। इस दौरान छात्राओं ने ऐप से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता राकेश व्यास, सरिता पुरोहित, डॉ पूनम मिड्ढा, राकेश कुमार पुरोहित और मनस्वी शर्मा आदि उपस्थित रहे।