

Tp न्यूज। आज ताजमहल का दीदार फिर से शुरू हो गया। खास बात यह रही कि कोरोना के नाम पर लोग चीन को कोस रहे है। आज पहला पर्यटक भी चीनी था। 188 दिन बाद आगरा का प्रसिद्ध ताजमहल खोला गया है। इस अजूबे को मार्च में बंद किए जाने के 6 महीने बाद ताज के पर्यटकों के लिए सोमवार का दिन खुशियां लेकर आया। आज 21 सितंबर सोमवार को ताज के दरवाजे कोरोना एडवाइजरी के साथ पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। हालांकि, खास बात सिर्फ इतनी नहीं है। प्रेम की इस निशानी के अरसे बाद खुलने पर चीन के रहने वाले लियांग चिंग चेंग अपने आपको रोक नहीं पाए और ताजमहल का दीदार करने के लिए सबसे पहले पहुंच गए। स्पेन और अन्य देश से भी पर्यटक आये।
