Swami ramdev in bikaner

Thar पोस्ट, न्यूज। योग गुरु बाबा रामदेव रविवार रात्रि 10,15  बजे विशेष हवाई जहाज से नाल सिविल एयर पोर्ट पर पहुचे। इस दौरान स्वामी रामदेव जी के गंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर से समर्थकों ने उनकी अगवानी की। एयर पोर्ट पर रुक कर बीकानेर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर  पर सुरक्षा अधिकारी वसीम उस्ता , सब इंस्पेक्टर राहुल परिहार, नाल पंचायत के पूर्व वार्ड पंच ओमप्रकाश सोनी ,नवरत्न सोनी आदि ने भी स्वागत किया। योग गुरु बाबा रामदेव नाल से नोखा के मुलवास कुलरिया परिवार के लिए रवाना हुए।