Radio lover dinesh mathur bikaner

Thar पोस्ट, न्यूज। अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस पर विशेष। बीकानेर के रानी बाजार निवासी दिनेश माथुर रेडियो के ऐसे दीवाने हैं कि घर के चार कमरों में से तीन कमरे केवल रेडियो से ही भरे हैं । लगभग 1000 रेडियो, ट्रांजिस्टर, एफएम, रिकॉर्ड प्लेयर के संग्रहक दिनेश माथुर के पास डेढ़ सौ साल पुराने वॉल रेडियो भी उपलब्ध हैं । फिलिप्स, मरफी, नेल्को, नेशनल पैनासोनिक, एचएमवी सहित जर्मनी, इंग्लैंड, हॉलेंड में बने रेडियो व ट्रांजिस्टर का संग्रह देखने लायक है । रेडियो संगीत के शौकीनों में शामिल माथुर दिन भर में चार से पाँच घंटे रेडियो सुनते हैं । पड़ौसी आर के शर्मा बताते हैं कि दिनेश माथुर के संग्रह देखने रोजाना चार पांच रेडियो प्रेमी आते रहते हैं ।